फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर की गोली से घायल गुंजन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। गोली लगने से घायल गुंजन पत्नी धर्मपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व घरेलू कलह को लेकर सत्यपाल का भाई धर्मपाल से झगड़ा हो रहा था तभी सत्यपाल ने तमंचा निकालकर धर्मपाल की तरफ फायर किया। इस बीच धर्मपाल की पत्नी गुंजन बीच में आ गई और उसके सर में गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गई परिवार वाले उसे इलाज के लिए बरेली निजी अस्पताल में ले गए, वहां उपचार के दौरान तीन दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। परिवार वाले उसके शव को घर ले आए जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवर सत्यपाल को हिरासत में ले लिया है और मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें