फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपये के लालच में  किया सुखवीर का अपहरण

Mon, 04 Jul 2016 11:46 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में किया खुलासा
सांसद और राज्यमंत्री के घेराव के बाद भी कार्रवाई नहीं
 थाना क्षेत्र के गांव लहरा असदुल्लापुर से अगवा 11 वर्षीय बालक सुखवीर को 50 हजार रुपये के लालच में अगवा किया गया था। 18 दिन बाद भी मुजरिया पुलिस सिर्फ लीपापोती करने में लगी है। राजनीतिक दबाव में दो अपहर्ताओं को थाने से ही छोड़ दिया गया। लियाकत नाम के एक आरोपी को जेल भेजा गया, लेकिन लियाकत ने वारदात में शामिल जिन लोगों के नाम पुलिस को बताए उन पर पुलिस सफेदपोश के दबाव में हाथ तक नहीं डाल रही है। 
मुजरिया थाने के गांव लहरा असदुल्लापुर निवासी तेज सिंह का 11 वर्षीय बेटा सुखवीर 16 जून को घर से गांव में ही शब्बन की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया था। यहां से वह नहीं लौटा। 25 जून को पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। लियाकत, शब्बन, साबिर और शब्बन की पत्नी सितारा को गिरफ्तार कर लिया। साबिर, सितारा और शब्बन को थाने से ही छोड़ दिया। लियाकत को कई दिन थाने में रखकर प्रताड़ित किया गया। लियाकत ने कुछ नाम पुलिस को बताए। यह भी बताया कि इन लोगों ने उसको 50 हजार रुपये देने का लालच दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने लियाकत के बताए लोगों पर हाथ नहीं डाला है।
विज्ञापन

मुजरिया पुलिस के खेल से नाराज गांव के लोगों ने दो जून को सांसद धर्मेंद्र यादव और राज्यमंत्री ओमकार सिंह का काफिला भी घेरा। यहां भी आश्वासन मिले, लेकिन 18 दिन बीतने के बाद भी मुजरियार पुलिस किसी लाइन तक नहीं पहुंची है।
------
... तो चचेरी बहन है प्रत्यक्षदर्शी
मुजरिया। एसपी देहात संजय राय और सीओ सहसवान उमेश यादव ने सोमवार को गांव पहुंच कर तेज सिंह के परिवार वालों से पूछताछ की। इस दौरान तेज सिंह के छोटे भाई की बेटी शिवानी ने पुलिस को बताया कि 16 जून को उसने सुखवीर को शब्बन की दुकान पर देखा था। उसके पास तीन लोग और खड़े हुए थे। यह लोग सुखवीर को पकड़ कर ले गए। 
विज्ञापन

------
लापता किशोर का सुराग नहीं
दातागंज। थाना क्षेत्र के गांव नेता झुकसा में चल रहे देवी मेला में देखने गए गांव के ही महीपाल के 15 वर्षीय पुत्र मनीराम का सात दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। मामले में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। किशोर का मोबाइल भी बंद जा रहा है। परिवार वाले अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें