फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से पांच साल की बालिका की मौत

Thu, 22 Oct 2015 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा नगर में प्राइवेट बस स्टैंड और बदायूं रोड बाईपास के बीच बृहस्पतिवार दोपहर सरौरा मोहल्ले में हुआ। मोहल्ले के राजाबाबू शर्मा की पांच साल की धेवती खुशी तीन दिन पहले रामलीला मेला देखने के लिए मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा निवासी मम्मी-पापा क्रमश: कमलेश और मनोज के साथ आई थी। पूर्वाह्न में वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलते-खेलते सड़क किनारे आ गई। इसी बीच, बदायूं की ओर से तेज रफ्तार टेंपो ने उसे रौंद दिया। जबकि साथ मौजूद बच्चे बाल-बाल बच गए। खुशी की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीद लोगों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने दौड़कर टैंपो को मय चालक प्राइवेट बस स्टैंड के पास दबोच लिया। बाद में उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के नाना ने बताया कि टेंपो में सवारियां ओवरलोड होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा था। पुलिस ने खुशी का शव कब्जे में ले लिया है लेकिन देर शाम तक दोनों पक्ष में शाम तक समझौता की बात चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें