उसावां (बदायूं)। हत्या की झूठी सूचना मिलने पर रविवार को उसावां थाना पुलिस चकरघिन्नी बन गई। पुलिस को सूचना मिली कि पीतम नगला गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है और उसके परिवार वाले शव को अंतिम संस्कार करने अटेना घाट ले गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस गांव पहुंच गई। गांव में पता चला कि रामबेटी (65) पत्नी स्व. राजबहादुर की मृत्यु हुई है। रामबेटी की मौत की खबर सुनकर उनका भतीजा आया था, जो शराब के नशे में था। वह गलत बातें कर रहा था। इससे लोगों ने उसे डांटकर भगा दिया था। उसके बाद उसने पुलिस को झूठी सूचना दे दी। रामवती की मौत स्वाभाविक हुई थी। पुलिस सूचना देने वाले को तलाश कर रही है। ब्यूरो