फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्सूल टैंकर के नीचे दबा मिला चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्सूल टैंकर के नीचे दबा
विज्ञापन

मिला चालक का शव
अलापुर (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर खंदी में पलटे कैप्सूल टैंकर को गुरुवार तड़के हटाया जा सका। उसे हटाने के लिए मथुरा और शाहजहांपुर से एक्सपर्ट आए थे। दूसरे टैंकर में गैस रीफिलिंग की गई और टैंकर हटाया गया, जिसके नीचे चालक संजू का शव दबा निकला। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
करीब 25 वर्षीय संजू पुत्र नेत्रपाल मथुरा जिले में सुरीर थाना क्षेत्र के ग्राम विजरी की नगरिया निवासी था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। संजू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन बहनें हैं। संजू मंगोलपुरी दिल्ली निवासी राजेश मित्तल का कैप्सूल टैंकर चलाता था। इसी से उसके परिवार का गुजारा चल रहा था। चाचा राजपाल की माने तो संजू मंगलवार रात करीब नौ बजे कैप्सूल टैंकर लेकर मथुरा रिफाइनरी से नेपाल जाने के लिए निकला था। उसके दो घंटे बाद वह भी कैप्सूल टैंकर निकले थे। अलापुर थाना क्षेत्र में पहुंचते ही संजू का टैंकर खंदी में पलट गया और वह उसी के नीचे दब गया। खंदी में नाले का पानी भरा हुआ था। बुधवार सुबह से लेकर शाम तक संजू की खोजबीन चलती रही। गैस रिसाव का खतरा होने की वजह से पुलिस ने टैंकर नहीं हटवाया। देर रात शाहजहांपुर और मथुरा से एक्सपर्ट पहुंचे। उसके बाद दूसरे टैंकर में रीफिलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। गुरुवार सुबह सात बजे टैंकर खाली होने के बाद उसे क्रेन से हटवाया गया। उसके बाद जेसीबी से नाले में संजू को तलाश किया, जहां करीब पांच-छह फुट नीचे संजू की लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
15 दिन में हुआ तीन हादसों का शिकार
चाचा राजपाल की मानें तो करीब पंद्रह दिन पहले परिवार वालों ने संजू से ड्राइवरी करने से मना किया था। इसके बावजूद संजू नहीं माना। उसके बाद से दो हादसे होने से बच गए। उसके चोटें भी आईं। मंगलवार रात हुआ तीसरा हादसा था, जिसमें संजू की जान ही चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें