फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब में विषाक्त देकर ग्रामीण की हत्या, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव सदाठेर में ग्रामीण की शराब में जहर देकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात गांव के ही दो लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे। रात में करीब एक बजे उसका शव घर के बाहर पड़े तख्त पर मिला। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कादरचौक के गांव सदाठेर निवासी दयाराम (35) पुत्र ओमकार बुधवार रात अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के नरेश और ब्रजनंदन उसके घर पहुंचे और दयाराम को बुलाकर अपने साथ ले गए। काफी देर तक जब दयाराम घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी माया देवी ने अपने बेटे विनीत को उसे देखने भेजा। विनीत ने घर पर आकर बताया कि पिता गांव के नरेश और ब्रजनंदन के साथ शराब पी रहे हैं। उन्होंने कुछ देर के बाद आने को कहा है। मायादेवी इसके बाद सो गई। रात में करीब 12 बजे देखा तो दयाराम का शव घर के बाहर तख्त पर पड़ा था। उसके मुंह से झाग भी निकल रहे थे। रात में ही मायादेवी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मायादेवी का आरोप है कि नरेश और ब्रजनंदन ने रंजिशन उसके पति की हत्या की है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नरेश और ब्रजनंदन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
------
यह बताई गई रंजिश की वजह
कादरचौक। दयाराम की हत्या में नामजद नरेश की पत्नी की करीब दो महीने पहले हत्या कर शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले में नरेश ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मायादेवी का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके पति की नरेश से तकरार हो गई थी। इस तकरार के दौरान उसके पति ने नरेश से कहा था कि उसने खुद ही अपनी पत्नी की हत्या की है, और मुकदमा दर्ज करा दिया। उस वक्त मामला शांत हो गया। वह और उसके पति भी सब कुछ भूल गए, लेकिन नरेश रंजिश मानने लगा। इसी के चलते उसके पति की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

----
तहरीर के आधार पर मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह भी साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

-बीपी सिंह, एसओ कादरचौक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें