फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। हत्या की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नबीगंज निवासी दिनेश ने 31 मार्च की रात करीब दस बजे थाने आकर पुलिस को बताया था कि गांव के ही छोटे पुत्र गंगासहाय ने उसके भाई सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी है और लाश घर में पड़ी है। इस पर एसओ राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन की लेकिन किसी ने सूचना को सत्य नहीं बताया। इस पर पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार दोपहर उसे जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि दिनेश के भाई और छोटे की शराब पीकर मामूली मारपीट हुई थी। इसी पर पुलिस को झूठी सूचना दे दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें