थाना क्षेत्र के गांव बहेटा गुसाई में बुधवार की शाम जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद अब पुलिस ने बलवाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आज 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में काफी संख्या पुलिस तैनात है। स्थिति सामान्य होने लगी है। लोगों ने अपने घरों से निकलना शुरू कर दिया है। ज्ञात रहे कि बुधवार की शाम गांव वहेटा गुसाई में एक पक्ष की ओर से जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी,तभी दूसरे समुदाय ने इसका विरोध करते हुए पथराव एवं फायरिंग करना शुरू कर दिया था। रात में ही एसएसपी चंद्रप्रकाश समेत जिले का अधिकतर पुलिस फोर्स गांव पहुंच गया। जैसे-तैसे स्थिति को काबू किया गया। अगले दिन एसएसआई सीपी सिंह ने एक समुदाय के 27 लोगों को शांति भंग में निरुद्ध किया। साथ ही 35 लोगों के खिलाफ बलवा करना, सरकारी कार्य में बाधा और जानलेवा हमला करने की संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। जिसमें आज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव के अली मोहम्मद, इब्ने अली, असलम खां, नईम, अतीक, अकील अहमद, निजामुद्दीन, इसरार अहमद, अकील, मोहम्मद हसन, सरफराज, वसीम, मोहम्मद नवी, निजामुद्दीन, भूरे, फईम, आस मोहम्मद, अहमद नबी, इसरार, फिरोज, जाबेद, मोहर ंमिया, नाजिम, भूरा समेत 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। नवागत एसओ संजय कुमार राय ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था के काफी फोर्स तैनात किया गया है।