--लीड--
फोटो-17
प्रधान के बेटे ने ब्लॉक परिसर
में रोजगार सेवक को पीटा
लोगों ने हस्तक्षेप कर बचाया, घटना से रोजगार सेवक संघ ने जताया आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। ब्लाक म्याऊं में मंगलवार को प्रधान के पुत्र ने सरेशाम एक रोजगार सेवक की पिटाई कर दी।
विकासखंड म्याऊ क्षेत्र के गांव बिशुनपुरी की प्रधान रमादेवी हैं, लेकिन उनका कार्य पुत्र रिंकू देखते हैं। दो साल पहले गांव में 100 मीटर नाला बनवाने का एस्टीमेट बना था। आरोप है कि नाला सिर्फ 20-25 मीटर ही बनवाया गया। इसकी गांव के लोगों ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत की। बीडीओ वीपी सिंह ने जांच रोजगार सेवक सर्वेश से कराई। रोजगार सेवक ने वास्तविक जांच करके रिपोर्ट बीडीओ को दे दी। बताया गया कि नाला निर्माण का पौने दो लाख का पेमेंट भी हो गया। आरोप है कि रोजगार सेवक की जांच रिपोर्ट से बौखलाकर आज रिंकू ने सर्वेश को ब्लाक परिसर में ही सरेआम पीट दिया। कुछ रोजगार सेवक और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर सर्वेश को बचाया।
------------------
नाला निर्माण में धांधली की गई है। इस बारे में पहले भी एपीओ और बीडीओ को अवगत कराया था। सही जांच रिपोर्ट देने पर मेरे साथ मारपीट की गई।
-सर्वेश, पीड़ित रोजगार सेवक
--------
वह कुछ दिनों पहले ही यहां आए हैं। उनसे पहले का यह मामला है। जांच जेई को सौंपी है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
- वीपी सिंह ,बीडीओ म्याऊं
........
रोजगार सेवक मनमाने तरीके से काम करते हैं। वह जो सूची देते हैं उस पर काम नहीं करते हैं।
-रिंकू, प्रधानपुत्र
..........
यदि प्रधान इस तरह की मनमानी करेंगे तो रोजगार सेवक किस तरह काम करेंगे। यदि इस मामले में आरोपी प्रधानपुत्र पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
- नरेश, ब्लाक अध्यक्ष रोजगार सेवक म्याऊ