फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, एक झोलाछाप पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--49,50
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, एक झोलाछाप पकड़ा
सिरसौल गांव में क्लीनिक चला रहा था झोलछाप
अमर उजाला ब्यूरो
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में झोलाछाप की बाढ़ आ गई है। जगह-जगह दुकानें खोल कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिरासौल गांव में छापेमारी कर एक झोलाछाप को पकड़ लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. हरदत्त कुमार के आदेश पर दहगवां स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. हरिनिवास यादव, शेखर प्रताप, ऋषि कुमार ने क्षेत्र में झोलाछापों के यहां छापेमारी की। टीम ने सबसे पहले जरीफनगर के गांव सिरसौल में एक क्लीनिक पर छापा मारा। जहां झोलाछाप अपना क्लीनिक चलाता मिला। उसके क्लीनिक में मेडिकल स्टोर की तरह दवाएं भरी थीं। उसके कागजात चेक किए गए, जिसमें उसके बाद डॉक्टरी के संबंध में कोई भी कागज नहीं मिला। इससे झोलाछाप मौके से रफूचक्कर हो गया। टीम ने लिखा पढ़त कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. हरदत्त कुमार ने बताया कि अब झोलाझापों की चेकिंग की जा रही है। सूचना मिलेगी, वहीं चेक किया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें