फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही तीन बहनों पर भाई ने गोलियां बरसाईं, एक की मौत, दो घायल

Fri, 01 Jun 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
victim
विज्ञापन
रमजानपुर गांव में बुधवार रात करीब दो बजे घर में सो रहीं तीन बहनों पर उनके सगे भाई ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इसमें गोली लगने से एक बहन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर मां ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी तमंचा तान दिया। इसी बीच पहुंचे कुछ मोहल्ले वालों को फायरिंग कर आरोपी ने दौड़ा दिया। गांव वाले घायल लड़कियों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दो लड़कियों की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। इस बीच आरोपी भी जिला अस्पताल पहुंच गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम रमजानपुर निवासी कपड़ा कारोबारी यामीन कुरैशी की तीन बेटियां 19 वर्षीय यासमीन, 17 साल की नाजरीन और 16 साल की खुशनसीब घर के आंगन में जमीन पर सो रहीं थीं। यामीन की सबसे बड़ी बेटी फिरदौस की गांव में ही शादी हुई है, जो पिछले पंद्रह दिन से मायके रह रही थी। फिरदौस आंगन में चारपाई पर सो रही थी। यामीन की पत्नी अफरोज, चौथी बेटी न्याजमीन के साथ कमरे में सोई थी। यामीन का मझला बेटा राहत हुसैन भी आंगन में अलग चारपाई पर सोया था। रात में दो बजे राहत हुसैन उठा और अचानक जमीन पर सो रहीं तीन बहनों यासमीन, नाजरीन और खुशनसीब के ऊपर तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें गोली लगने से तीनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। नाजरीन के पेट में गोली लगी। कमरे में सो रही मां फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर निकली तो आंगन में खड़े राहत के हाथ में तमंचा था। तीनों बेटियां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। मां ने हिम्मत करके तमंचा छीनने की कोशिश की। इस पर राहत ने मां के ऊपर तमंचा तान दिया। फिर अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर जान देने की धमकी दी।
उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले जाग गए। दहशत में आए लोगों ने यूपी 100 को फोन कर दिया। कुछ लोगों ने यामीन कुरैशी के घर का दरवाजा खटखटाया। इस पर राहत ने दरवाजे पर फायरिंग कर दी, जिससे मोहल्ले वाले जान बचाकर दूर भाग गए। करीब 20 मिनट बाद यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। तभी आरोपी राहत ने तमंचा शौचालय की छत पर फेंक दिया। दरवाजे की कुंडी खोलने पर पुलिस और गांव वाले घर के अंदर पहुंचे और घटना की जानकारी की। इस बीच आरोपी मौके से चला गया। घायल तीनों लड़कियों को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां नाजरीन को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दोनों बहनों की हालत नाजुक देखकर बरेली रेफर कर दिया गया। वहां से गुरुवार सुबह दोनों बहनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस के तलाशी लेने पर शौचालय की छत पर पड़ा तमंचा मिल गया। पुलिस के मुताबिक राहत नशा करता है। इससे वह अवसाद में रहने लगा। उसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मां अफरोज की ओर से राहत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


युवक ने किसी अवसाद की वजह से वारदात को अंजाम दिया है। परिवार वाले उसे नशे का आदी बता रहे हैं। पूछताछ की जा रही है। - अशोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें