फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बंदी सिपाही सोता रहा, बंदी फरार

Thu, 05 Apr 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
prisoner
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म और भाई की हत्या का आरोपी मुल्जिम रूपकिशोर गुरुवार सुबह फरार हो गया। उसकी सुरक्षा में लगा सिपाही बेंच पर सोता रह गया। मुल्जिम रूपकिशोर बुधवार को कोर्ट में पेशी से लौटते समय पेट दर्द का बहाना करके जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। मुल्जिम और उसकी सुरक्षा में लगे दोनों सिपाहियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में भी ले लिया है।

विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदराबाद निवासी राजू उर्फ रूपकिशोर पुत्र नत्थू को सहसवान कोतवाली पुलिस ने नौ जनवरी 2016 को जिला जेल भेजा था। राजू के खिलाफ लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने और भाई की गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को उसकी फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी थी। अदालत से लौटते समय राजू ने पेट में तेज दर्द बताया था। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। उसकी तबीयत खराब जानकर पुलिस कर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां इंजेक्शन लगाने के बावजूद राजू का कहना था कि उसके दर्द कम नहीं हुआ। इस पर उसे भर्ती कर इमरजेंसी वार्ड के बैड नंबर तीन पर लिटा दिया गया। रात आठ बजे सुरक्षा में लगे सिपाहियों की ड्यूटी बदली। बंदी राजू को भर्ती कराने वाले सिपाही चले गए। उनकी जगह सिपाही विनोद कुमार और परवीन भाटी सुरक्षा में रहे। गुरुवार तड़के करीब छह बजे सिपाही विनोद कुमार शौच को चला गया। बंदी के पास मौजूद सिपाही परवीन भाटी वहीं पड़ी बेंच पर सो गया। सिपाही को सोते देख बंदी राजू हाथ से हथकड़ी निकालकर चुपचाप फरार हो गया।
विज्ञापन

शौच से लौटने पर सिपाही विनोद ने बैड से बंदी को गायब देखा तो होश उड़ गए। उसने साथी सिपाही परवीन को उठाया। फिर दोनों सिपाही बंदी राजू को काफी देर तक इधर-उधर खोजते रहे। कुछ पता नहीं चला तो घटना की सूचना अफसरों को दी, जिससे खलबली मच गई। कोतवाल ओमकार सिंह जिला अस्पताल जा पहुंचे। उन्होंने सिपाहियों और इमरजेंसी वार्ड में मौजूद लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए, जिसमें मुल्जिम राजू जाते दिखा। उसकी मदद करने वाली एक महिला भी फुटेज में दिखी। तलाशने पर देर शाम तक कुछ पता नहीं चला तो सदर कोतवाली में सिपाही विनोद कुमार और परवीन भाटी के अलावा मुल्जिम राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हिरासत में लेने के साथ ही एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें