फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग मंदिर से दानपात्र और मूर्ति ले गए चोर

विज्ञापन
चोरी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बदायूं। जवाहरपुरी चौकी के सामने नाग मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोर दानपात्र, मूर्ति, घंटा आदि उड़ा ले गए। मंदिर के पुजारी ने सिविल लाइंस थाने में घटना की तहरीर दी है। इससे पहले भी तीन बार इस मंदिर में चोरी हो चुकी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नगला शर्की के रहने वाले पुजारी धुजेंद्र ने बताया की जवाहरपुरी चौकी के सामने नाग मंदिर है। चौकी के सामने होने के बावजूद इस मंदिर इससे पहले तीन बार चोरी हो चुकी है। शिकायत करने के बावजूद पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। बुधवार रात चोर फिर मंदिर का दरवाजा तोड़कर घुस गए। चोर मंदिर से एल्यूमीनियम की बनी देवी जी की मूर्ति, दानपात्र और घंटा चुरा ले गए। धुर्जेंद्र सिंह को घटना का पता गुरुवार सुबह लगा जब वह मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे। उन्होंने देखा तो मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ था, दानपात्र गायब था। मंदिर में चोरी की चर्चा फैलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद जवाहरपुरी चौकी पुलिस एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इंतजार करने के बाद पुजारी धुजेंद्र ने सिविल लाइंस थाने जाकर तहरीर दी। मगर गुरुवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें