फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन की फाइल दबाए बैठे एकाउटेंट के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रिटायर पुलिस कर्मियों की फाइल पिछले करीब दस महीने एसएसपी कार्यालय में दबी पड़ी रही। इसका पता लगने पर एसएसपी ने संबंधित एकाउंटेंट के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में तैनात दरोगा सुशील कुमार शर्मा एकाउंटेंट हैं। एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि लगभग दस महीने पहले सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस कर्मी सहित पांच लोगों के दस्तावेज मिलने के बाद भी एकाउंटेंट ने फाइल एसएसपी के सामने पेश नहीं की। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी पेंशन के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही थी। इससे पेंशनधारक पुलिस कर्मी परेशान थे। पेंशन धारकों की लंबित पड़ी फाइल एसएसपी चंद्रप्रकाश के पास मंगलवार को पहुंची तो उनका पारा चढ़ गया। इस पर एसएसपी चंद्रप्रकाश ने एकाउंटेंट के खिलाफ जांच के निर्देश दिए। जांच एसपी सिटी कमल किशोर को दी गई है। उन्होंने बताया कि चार सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के अलावा एक मामला रिटायरमेंट से पहले एचसीपी के आकस्मिक निधन का है। एचसीपी की पत्नी दफ्तर के चक्कर काट रही है, एकाउंटेंट उन्हें गुमराह करने में लगे थे। इस मामले में एसपी सिटी ने एकाउंटेंट के बयान दर्ज किए हैं। जल्द ही वह एसएसपी को इसकी रिपोर्ट सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें