फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की वाले करते रहे इंतजार, लड़के वाले बरात नहीं लाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। शुक्रवार को लड़की के घर बारात की आव भगत की तैयारी चल थी। इसी बीच ऐसी खबर आई कि शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। वर पक्ष के लोगों की ओर से फोन पर लड़की के पिता से कह दिया गया कि बारात नहीं आएगी। इससे लड़की के परिवार और रिश्ते-नातेदारों में मायूसी छा गई। लड़की के पिता ने वर पक्ष के खिलाफ दहेज मांगने पर शादी से इंकार करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी एक साल पहले कादरचौक में तय हुई थी। दोनों पक्षों की सहमति से शादी की तारीख 30 जून तय हुई थी। इसके बाद से लड़की पक्ष के लोगों ने शादी की तैयारियां शुुरू कर दी थीं। शुक्रवार को सुबह से ही तैयारियां की जाने लगीं। लड़की के पिता ने शादी में देने के लिए अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज का सामान भी जुटा लिया था। तैयारियों के बीच लड़की के पिता ने लड़के वालों से फोन पर पूछा कि बारात किस समय तक आ जाएगी और कितने आदमी आ रहे हैं, तो उसे बताया गया कि बारात नहीं आ पाएगी। लड़की के पिता का कहना है कि उनसे कहा गया कि जब तक बाइक और नकदी नहीं मिलेगी, तब तक बारात नहीं लाएंगे। उन्होंने अपनी इज्जत का वास्ता दिया और बारात लाने की विनती की लेकिन लड़के वालों ने उसकी एक न सुनी और वे बारात लेकर नही आए। इसके चलते पल भर में शादी की खुशी मायूसी में बदल गईं। तैयारियां रोक दी गईं। परेशान लड़की के पिता ने अपने परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर लड़के वालों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। अलापुर थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें