इंजीनियर के बेटी की शादी की दावत में घटना
दो लड़कियां उठाकर ले गईं बैग, कैमरे में कैद
नलकूप निर्माण खंड के अवर अभियंता अनिल कुमार शर्मा ने छह दिसंबर को अपने बेटे की शादी की दावत वैभव लॉन में की थी। वह गेट के पास खड़े होकर मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। अनिल शर्मा के पास बैग में ढाई लाख रुपये थे। रात करीब 10 बजे उन्होंने कॉफी मंगाई। बैग कुर्सी पर रखकर वह खड़े होकर कॉफी पीने लगे। इसी दौरान मौका पाकर दो अनजान लड़कियां बैग उठाकर ले गईं। अनिल शर्मा ने बैग गायब देखा तो वह दंग रह गए। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला। हालांकि दोनों लड़कियां कैमरे में कैद हो गई हैं। अनिल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।