फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस और 50 हजार रुपये के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस ले जाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात ईखखेड़ा गांव के पास वाहनों की चेकिंग चल रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति उधर से गुजरा। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उसके बैग में आधा किलो चरस और 50100 रुपये मिले। सख्ती से हुई पूछताछ में उसने अपना नाम जगन्नाथ दास निवासी सराय बघौली बताया। बताया कि वह चरस सप्लाई करके लौट रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें