फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बरामदे में सो रहे व्यक्ति को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। नगर के वार्ड नंबर चार में सोमवार रात घर में सो रहे व्यक्ति को किसी ने गोली मार दी। उसके बाद हमलावर मुख्य दरवाजे से फरार हो गया। हमलावर छत के रास्ते से घर में घुसा था। परिवार वालों ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी बेचेलाल पाल (54) सोमवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। उनके बराबर में चारपाई पर उनकी पत्नी सदाश्री सो रहीं थीं, जबकि बेटा और उसकी पत्नी घर के पिछले हिस्से में सो रहे थे। बेचेलाल के मुताबिक रात करीब एक बजे दीवार फांदकर कोई हमलावर उनके घर में घुस आया। फिर सोते समय उसने पीछे कंधे पर गोली मार दी। उसके बाद मुख्य दरवाजे को अंदर से खोलकर फरार हो गया। गोली लगते ही बेचेलाल की चीख निकल गई। उनकी चीख-पुकार और गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए। रात में उनके घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हमलावर को भी काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें