बिल्सी। क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी नरेश चंद्र ने पिछले दिनों एसएसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा था कि बीती 14 जनवरी की रात कुछ लोग उसकी भैंस को चुराकर ले गए, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार है। दूसरे दिन भैंस की तलाश की तो गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी भैंस को अहमदनगर असौली के कुछ लोगों ने चुराया है। पीड़ित ने अगले दिन इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। ब्यूरो