फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में लगी आग, तीन मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में लगी आग, तीन मवेशी झुलसे
विज्ञापन

कुंवरगांव (बदायूं)। ग्राम फकीराबाद निवासी हीरालाल पुत्र दोदराम अपनी पशुशाला में मवेशियों को बांध कर खाना खाकर रात आठ बजे करीब बिस्तर पर लेटने जा रहे थे। उसी समय अचानक उनकी पशुशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उसके बाद परिवार में और मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। लोग बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक पशुशाला में बंधे तीन पशु झुलस गए। हीरालाल का आरोप है कि गांव के ही व्यक्ति ने उनकी पशुशाला में आग लगाई है। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें