मूसाझाग (बदायूं)। पूछताछ के लिए थाने लाए गए एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।
रुपये के लेनदेन के मामले में बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को पूछताछ के लिए मूसाझाग थाने लाया गया था। थाने में उसे एक कमरे पर बंद कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक मारपीट कर उस पर आर्थिक समझौता करने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि पुलिस के डर से युवक ने कमरे का दरवाजा बंद करके गले में गमछा बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की। तभी उसे एक सिपाही देखकर नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे भमोरा उसके घर पहुंचा दिया गया। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना है। मूसाझाग के प्रभारी एसओ धनीराम ने बताया कि चार दिन पहले युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था। आत्महत्या करने की कोशिश की बात निराधार है।