फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जहर से मौत, दोस्तों पर आरोप

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के करियावैन गांव निवासी एक युवक बेहोशी की हालत में परिवार को सड़क पर पड़ा मिला। इलाज को बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिवार ने उसके दो दोस्तों पर आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौके के संकेत मिलने पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करियावैन निवासी धीरपाल यादव (28) की मौत के बाद शनिवार को जरीफनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें जहर से मौत के संकेत मिलने के बाद डॉक्टर ने शव का विसरा प्रिजर्व कर दिया। धीरपाल के भाई चंद्रकेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव के ही अजीत और वीरेंद्र उनके घर आए और धीरपाल को बुला ले गए। शाम को धीरपाल ने उन्हें फोन पर बताया कि वह हुसैनपुर रोड पर पड़ा है। वह लोग पहुंचे तो अचेत हालत में धीरपाल पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग भी निकल रहे थे। वह उसे लेकर जिला अस्पताल और फिर बरेली रवाना हुए। रास्ते में उसकी मौत हो गई तो वह शव को गांव ले गए और पुलिस को सूचना दी। चंद्रकेश ने बताया कि उनका भाई धीरपाल शराब पी लेता था। कुछ होश आने पर धीरपाल ने उन्हें बताया था कि उस्मानपुर में हीरालाल के कुएं के पास बैठकर उन तीनों ने शराब पी थी। उसे शक है कि इन लोगों ने शराब में कुछ मिला दिया और धीरपाल को खराब हालत में ही छोड़कर भाग गए। वह इनके खिलाफ रिपोर्ट कराएंगे। वहीं, गांव में अवैध संबंधों की वजह से मौत की चर्चा थी। एसओ जरीफनगर अनिल सिरोही ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वह आगे की कार्रवाई करेंगे। ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें