फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल, रिवाल्वर के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने एक पिस्टल और रिवाल्वर के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़े सरकार दरगाह के पास दो लोग खड़े हैं। उनके पास असलहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली गई तो अखिलेश उर्फ बोना पुत्र सोमपाल सिंह निवासी जोशी मोहल्ला के पास अवैध पिस्टल निकली और हरिशंकर उर्फ कल्लू पुत्र पप्पू निवासी नाहर खां सराय से एक अवैध रिवॉल्वर बरामद हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। इधर, उसहैत पुलिस ने देसी रायफल के साथ जगवीर यादव पुत्र साधू राम निवासी लक्ष्मण नगला को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें