फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने की एसओ ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला थाने की एसओ शर्मिला शर्मा ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई खुराफातियों को चेक किया। उनके बारे में जानकारी जुटाई। इससे चेकिंग के दौरान अफरातफरी मची रही। थाना प्रभारी ने चेकिंग अभियान की शुरूआत दास कॉलेज से की। वह सुबह अपनी टीम के साथ दास कॉलेज पहुंची। उसके बाद गेट पर खड़े होकर कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों को चेक किया। कई छात्राओं से सुरक्षा के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम ने रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर भी सघन चेकिंग की। थाने की एक टीम सादा कपड़ों में रही, जबकि दूसरी टीम यूनिफॉर्म में रही। देर शाम को बाजार में चेकिंग की गई, जिससे अफरातफरी का माहौल रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें