फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी मैकेनिक की दिनदहाड़े कैंची से मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। नगर के साहबगंज इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े एक बारबर ने टीवी मैकेनिक की कैंची मारकर हत्या कर दी, जिससे नगर में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मैकेनिक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्बे के मोहल्ला नंबर आठ साहबगंज निवासी इब्ने अली (34) पुत्र बन्ने अली इलेक्ट्रानिक वस्तुओं मसलन टीवी, फ्रिज की रिपेयरिंग करता था। उसी मोहल्ले में उसकी दुकान है। ठीक उसके सामने मोहल्ले के भूरा सलमानी की हेयर कटिंग की दुकान है। परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर बाद इब्ने अली भूरा सलमानी की दुकान पर पहुंचा था। तभी दोनों के बीच शराब पीने को लेकर चर्चा शुरू हो गई। भूरा ने उससे शराब पीने को कुछ रुपये मांगे लेकिन इब्ने अली ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई और बाद में विवाद हो गया। इससे भूरा ने आपा खोते हुए होकर बाल काटने की कैंची उठाकर इब्ने अली के सीने में मार दी। इब्ने अली वहीं खून से लथपथ होकर गिर गया। उसके बाद भूरा मैकेनिक को तड़पता छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके पीछे परिवार वाले भी पहुंच गए और युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करीब एक घंटे बाद युवक की मौत हो गई। बड़े भाई इबले हसन और उसकी मां अक्को का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इब्ने अली की हत्या की गई है। इसमें कई लोग शामिल हैं। इस संबंध में देर रात तक तहरीर नहीं दी जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। जिला अस्पताल के कर्मचारियों से मारपीट, हंगामा बदायूं। इब्ने अली को जिला अस्पताल घायल अवस्था में लाया गया था। परिवार वालों का आरोप है कि जिस समय युवक को इमरजेंसी में भर्ती कराया, उस वक्त युवक बोल रहा था। वह अपने शरीर में दर्द बता रहा था। परिवार वाले लगातार उसे बरेली रेफर करने की मांग कर रहे थे, लेकिन उस समय डॉक्टर सीएमएस कार्यालय में मीटिंग कर रहे थे। इससे अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने एक कर्मचारी से मारपीट कर दी। इसकी सूचना पर यूपी-100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे परिवार वालों को शांत किया और बिल्सी पुलिस को इसकी सूचना दी। हत्या की वजह रुपयों का लेन-देन बताया जा रहा है। जो युवक मरा है और जिसने मारा है, वे दोनों एक-दूसरे के दोस्त थे। उसने हत्या क्यों कर दी, इसकी जांच की जा रही है। अभी हमारे पास तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें