फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 20 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम रिजोला निवासी राजकिशोर शुक्रवार दोपहर सर्व यूपी किसान ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने आए थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे उन्होंने बैंक से 20 हजार रुपये निकाले और उसके बाद वह अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में रिजोला गांव से पहले बाइक पर सवार दो बदमाशों ने राजकिशोर को तमंचे के बल रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 20 हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। उसने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया। उन्हें लूटपाट के बारे में बताया, तब तक बदमाश पकड़ से बाहर हो गए। राजकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है लेकिन पुलिस ने देर शाम तक इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें