फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा नवादा के बाल गृह से बालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--6
विज्ञापन

बाल गृह से बालक लापता
दोपहर को खाना खाने के बाद हाथ धोने को बाहर निकला था, गुमशुदगी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। दो दिन पहले शहर के खेड़ा नवादा स्थित बाल गृह से आठ वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया। वह दोपहर को खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए बाहर निकला था, जिसके बाद नहीं लौटा। तलाश करने पर बालक का कुछ पता नहीं चला तो बाल गृह प्रबंधक की ओर से सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है।
करीब आठ वर्षीय सनी सेक्टर 82 नोयडा का रहने वाला है। उसके माता-पिता नहीं है, और न कोई रिश्तेदार है। उसे 14 मार्च 2016 को चाइल्ड लाइन द्वारा यहां खेड़ा नवादा स्थित अवध हस्तशिल्प सेवा संस्थान (बाल गृह) लाया गया था। तब से वह यहीं रह रहा था। 30 मई को दोपहर एक बजे सनी ने बाल गृह में खाना खाया। इसके बाद वह हाथ धोने के लिए बाहर निकल गया। वह काफी देर तक नहीं लौटा तो बाल गृह के कर्मचारियों ने बाहर जाकर देखा। इसके बाद सनी को हर संभव जगह तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बाल गृह प्रबंधक ने सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

इससे पहले नेकपुर मोहल्ले के बाल गृह से एक लड़की गायब हो गई थी। तीन दिन बाद वह बदायूं रेलवे स्टेशन पर घूमती मिली थी। इस संबंध में पिछले दिनों बाल कल्याण समिति की बैठक हुई थी, जिसमें एसएसपी अशोक कुमार ने कहा था कि सभी बाल गृह के प्रबंधक अपने यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। अगर किसी बालक या बालिका का उत्पीड़न हुआ तो प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
वर्जन...
- बालक लापता होने की हमें पूरी जानकारी है। इस संबंध में जांच चल रही है। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर हम शासन को भेजेंगे। इस संबंध में निश्चित तौर पर बाल गृह प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- विकास चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें