फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बरेली की महिला से चेन लूट

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

रिश्तेदारी से घर लौटते समय बरेली के फरीदपुर कस्बे की रहने वाली एक महिला की ट्रेन में सोने की चेन लूट ली गई। महिला के शोर मचाने पर कई यात्री लुटेरे पकड़ने को दौडे़, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। जीआरपी के सिपाही हरकत में आते, उससे पहले ही झपटमार लाइन पार कर भाग गया।
घटना शुक्रवार करीब दो बजे हुई। बरेली में फरीदपुर निवासी एमके श्रीवास्तव एक दिन पहले पत्नी सुनीता के साथ किलाखेड़ा मोहल्ले में रिश्तेदार महेंद्र बाबू के घर आए थे। लौटते में वह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए। सुनीता खिड़की वाली साइड में बैठ गईं। अचानक ही एक युवक ने सुनीता के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली। सुनीता के शोर मचाने पर कई यात्री और उसके पति ने झपटमार युवक का पीछा भी किया लेकिन हत्थे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीद यात्रियों की माने तो उस वक्त जीआरपी के सिपाही पुलिस चौकी में थे। शोर शराबा सुनकर वह बाहर निकले लेकिन तब तक झपटमार ओझल हो चुका था। सूचना के बाद सुनीता के रिश्तेदार भी स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने भी झपटमार युवक की तलाश में इलाका खंगाला मारा। चेन स्नेचिंग का शिकार बनी महिला के गले पर खरोंच के निशान भी आ गए। बता दें कि रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों एक और महिला का बैग गायब हो गया था। जीआरपी उस महिला की शिकायत पर भी चोरों का सुराग लगाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें