फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जगदीशपुर गांव निवासी 28 वर्षीय श्रीपाल इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला मटिया में रहने वाले कारोबारी दयाशंकर गुप्ता के यहां रहकर काम करता था और रात को पशुशाला में सोता था। दयाशंकर गुप्ता के मुुताबिक श्रीपाल रोजाना सुबह घर पर दूध पहुंचाता था। शुक्रवार सुबह वह दूध लेकर नहीं पहुंचा। वह इंतजार करने के बाद श्रीपाल को देखने गए तो पशुशाला का दरवाजा अंदर से बंद था। उनके आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उनके बताने पर आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ लोग छत से होकर पशुशाला के अंदर गए तो श्रीपाल जमीन पर बेसुध पड़ा था। उसके हाथ गोबर में सने हुए थे। फाटक खोलकर फौरन डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। दयाशंकर के मुताबिक श्रीपाल के हाथ और सीने पर जले का निशान था। इससे अनुमान है कि गोबर उठाते समय पशुशाला में लगे बिजली के तारों से छूने पर श्रीपाल को करंट लगा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने फोन पर इसकी सूचना श्रीपाल के परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिवार वाले श्रीपाल की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर इस्लामनगर पुलिस पहुंच गई। श्रीपाल की पत्नी रिंकी की तहरीर पर पुलिस ने कारोबारी दयाशंकर गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ रामनरेश माथुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी। उधर, दयाशंकर गुप्ता का कहना है कि उनके यहां श्रीपाल मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह वह पशुशाला पहुंचे तो श्रीपाल मृत पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें