फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती की हत्या के मामले में बड़ा बेटा पुलिस हिरासत में 

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर में गला घोंटकर मारे गए दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़े बेटे राशिद को हिरासत में ले लिया है। तीनों भाइयों ने उसे पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर में फिटर के पद पर कार्यरत रहे कौसर अली (58) और उनकी पत्नी रेशमा बी (55) की सोमवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या से पूर्व शाम के समय कौसर अली का बड़ा बेटा राशिद घर पर था, जबकि उनके तीन छोटे बेटे दिल्ली में थे। मंगलवार सुबह उन्होंने मां-बाप की हत्या की खबर सुनी तो देर शाम वे शेखूपुर पहुंचे। सबसे छोटे बेटे आमिर ने बताया कि वह अपने मां-बाप की हत्या से काफी दुखी था। इस बात से हैरान भी था कि आखिर उनकी हत्या किसने की। इस संबंध में उन्होंने बड़े भाई राशिद से पूछा था, जिस पर उसने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे लखनऊ जाने के लिए घर से निकल गया था। रात करीब 12 बजे वह बरेली पहुंचा कि तभी उसकी तबीयत खराब हो गई। उसने मां-बाप को फोन भी किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। उसके बाद वह अपने दोस्त के पास चंदौसी चला गया। आमिर के मुताबिक वह इस बारे में राशिद से पूछ रहे थे कि तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने कहा कि राशिद झूठ बोल रहा है। उसे कई लोगों ने रात साढ़े नौ-दस बजे तक मोहल्ले में घूमते हुए देखा था। आमिर का कहना था कि परिवार वालों ने उससे सख्ती से पूछताछ की, जिससे वह टूट गया और उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पहले उसने दोनों को नशीली गोलियां खिलाईं और बेहोश होने के बाद उसने उनकी हत्या कर दी। 
तीनों भाई आमिर, तारिक और राहिब समेत कई रिश्तेदार राशिद को थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। आमिर ने राशिद के खिलाफ मां-बाप की हत्या के आरोप में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने देर रात राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। फिलहाल राशिद से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन

-------------------------
आमिर का आरोप-राशिद बोला, उत्पीड़न करते थे मां-बाप
दंपती के छोटे बेटे आमिर का आरोप है कि उन्होंने राशिद से पूछा था कि ऐसी कौन सी बात थी, जिससे उसने अपने ही मां-बाप की हत्या कर दी। इस पर राशिद बोला कि मां-बाप उसका उत्पीड़न करते थे। उसके साथ गाली-गलौज करते थे, जो उसे सहन नहीं हुआ और उसने उन्हें मार दिया। 
-------------------------
रात नौ-दस बजे ही मार दिए थे मां-बाप
राशिद ने पुलिस को बताया था कि वह सोमवार शाम साढ़े छह बजे ही घर से निकल गया था। रात करीब 12 बजे बरेली रेलवे स्टेशन पहुंचा था। पुलिस की शक की सुई यहीं से घूम गई थी। बरेली से बदायूं का सफर डेढ़ घंटे से अधिक नहीं था, तो राशिद 12 बजे बरेली कैसे पहुंचा। मोहल्ले में चर्चा थी कि राशिद रात साढ़े नौ बजे से दस बजे तक मोहल्ले में देखा गया था। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि राशिद ने रात नौ से दस बजे के आसपास अपने मां-बाप की हत्या कर दी। उसके बाद रात 11 वाली ट्रेन से बरेली चला गया।  
विज्ञापन

-------------------------
छोटे बेटे आमिर की ओर से तहरीर मिलने के बाद राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  -जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें