फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। नगर के बादाम नगर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। आग बुझाने में उसका पति भी झुलस गया। ससुराल वाले खाना बनाने के दौरान आग लगना बता रहे हैं, जबकि मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर निवासी सुरेश ने करीब दो साल पहले अपनी बेटी बबली (20) की शादी नगर के मोहल्ला बादामनगर निवासी बंटू के साथ की थी। ससुराल वालों की मानें तो बबली गुरुवार रात खाना बना रही थी। उसी समय किसी तरह बबली के कपड़ों में आग लग गई, जब तक परिवार वाले उसकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे कि तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई। बंटू भी उसकी चीखें सुनकर पहुंच गया। उसने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस प्रयास में वह खुद भी झुलस गया। इसके बाद विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां शुक्रवार सुबह बबली की इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, विवाहिता की मौत की खबर सुनकर पहुंचे पिता सुरेश ने ससुराल वालों पर दहेज न देने पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें