फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर एक बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी राजू (35) और रोहित शर्मा (20) एक ही बाइक पर बिनावर से शहर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक घटपुरी गांव के पास टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उस वक्त दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर से गुजर रही पुलिस ने दोनों को हालत देखकर तुरंत बरेली भेज दिया, जहां राजू की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरे युवक की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें