फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने आए दो लोगों की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक गांव बांस बरौलिया में विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिये हैं। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

गांव बांस बरोलिया के सुलेमान की बेटी नसरीन की शादी शनिवार को थी। थाना मूसाझाग के गांव मोहरा निवासी सलीम (44) और बिल्सी के गांव वहेटा जवी के राकेश कुमार सिंह (42) भी शादी में शामिल होने आये थे। दोपहर बाद वह अपनी बाइक से किसी काम से पास के गांव सिमर्रा भोजपुर जा रहे थे। तभी बिल्सी-वजीरगंज रोड पर स्थित छुइया मरघट की पुलिया के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में सलीम और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन फानन में स्थानीय सीएचसी लाया गया, जहां दोनों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस घटना की सूचना मृतकों के परिवार के लोगों को दे दी है। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें