फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर ग्रामीण से 20 हजार ले उड़ा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं) थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राम भावरू मढिंया निवासी डोरीलाल ने शुक्रवार को 25 हजार रुपये निकाले और बाहर आ गया। इसी दौरान एक युवक उसके पीछे लग गया और डोरीलाल से बोला कि वह गांव मुस्तफाबाद के सुरेश का बेटा विनोद है और दूध का काम करता है। उसे पांच-पांच सौ रुपये के खुले रुपये दे दो। बुजुर्ग ने मना किया तो कहने लगा यह उसकी बाइक की चाबी है, इसे रख लो। विश्वास दिलाकर वह सौ-सौ के नोटों के रूप में बीस हजार रुपये ले लिए और पांच-पांच सौ रुपये के नोट देने की कहकर चला गया। डोरीलाल को बाइक के पास खड़ा कर गया। काफी देर बाद जब वह नहीं आया तो डोरीलाल को ठगी का अहसास हुआ। उसने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें