फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख लोडर वैन में केरोसिन से भरे सात ड्रम छोड़कर भागा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। केरोसिन की कालाबाजारी का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को देख लोडर वैन को उसका चालक हाईवे पर छोड़कर भाग गया। वैन में केरोसिन से भरे सात ड्रम थे। कालाबाजारी करने वाला शख्स कौन है, इसकी तहकीकात में जुटे प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा कर केरोसिन लदे ड्रम समेत लोडर वैन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

केरोसिन भरे सात ड्रम जिस लोडर वैन में थे, वह नगर निवासी एक व्यक्ति की है। बरेली-मथुरा हाईवे पर पुलिस कर्मियों की नजर लोडर वैन से टपकते केरोसिन पर पड़ी तो उसे पकड़ने को पुलिस कर्मियों ने बाइक दौड़ा दी। यह देख चालक लोडर वैन को हाईवे पर छोड़कर भाग गया। बाद में दरोगा शिवेंद्र भदोरिया उसे लेकर कोतवाली पहुंच गए। लोडर वैन में केरोसिन से भरे सात ड्रम थे। पुलिस ने आसपास इलाके के लोगों से भी लोडर वैन के बारे में जानकारी की, लेकिन केरोसिन के ड्रम लदवाने वाले शख्स के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। बताते हैं कि लोडर कासगंज की ओर के लिए निकला था।
देर शाम तक जिला पूर्ति विभाग की ओर से सप्लाई इंस्पेक्टर भी हकीकत का पता लगाने के लिए कोतवाली नहीं पहुंचे। बता दें कि दो महीना पहले भी पुलिस ने दो ड्रम केरोसिन पकड़ा था। उस समय कार्रवाई भी की गई थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सप्लाई अफसरों के पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, इसे लेकर धंधेबाजों में शाम तक अफरातफरी का माहौल रहा। कुछ लोग पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन


... तो किसी कोटेदार के नहीं हो सकते केरोसिन भरे ड्रम
उझानी। पूर्ति विभाग की ओर से केरोसिन आंवटन इन दिनों नहीं चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में नगर समेत आसपास के किसी डिपो से भी केरोसिन अवमुक्त नहीं किया गया है। ऐसे में यह भी नहीं कहा जा सकता कि पुलिस के कब्जे में जो केरोसिन है वह किसी कोटेदार का है जो उसकी दुकान तक पहुंचना था। अगर ऐसा होता तो चालक लोडर को मौके पर छोड़ कर भागने की बजाय पुलिस कर्मियों को रसीद दिखा देता।

मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला शाम तक नहीं आया है, लेकिन सच्चाई का पता लगाने के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर को जिला मुख्यालय से मौके पर भेजा जा रहा है। अगर ऐसा है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रामेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें