जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम जरैठा से प्रधान लताफत हुसैन का परिवार दो दिन पहले एक रिश्तेदारी में रोजा इफ्तार कार्यक्रम में जा रहा था। तभी चंदौसी इस्लामनगर रोड पर मई के पास कार अनियंत्रित्र होकर पेड़ से टकरा गई थी। जिसमें प्रधान के भाई, भतीजे व बेटी, बेटा, पत्नी समेत सात लोग घायल हो गए थे। इसमें घायल हुए प्रधान के बेटे अली हमजा (6) की रविवार को मौत हो गई। इसकी सूचना पर सपा विधायक ओमकार सिंह यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, मंयक गुप्ता, ऋषिपाल यादव, डॉ. हरिनिवास यादव, मजाहर प्रधान, शानू चौधरी, सालिक खान, ताबिश आदि लोग उनके घर पहुंचे और सांत्वना दी।