फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में घोटाला करने वाला प्रधान पति गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। शौचालय निर्माण में घोटाला करने वाला प्रधानपति सोमवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह काफी समय से वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हो चुका था। पुलिस ने सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दबतोरा में वर्ष 2017 में 234 शौचालय निर्माण कराने को शासन से स्वीकृति मिली थी। इसके लिए ग्राम प्रधान मुरादन बेगम के खाते में सीधे धनराशि पहुंची थी। उसी समय दबतोरा निवासी प्रेमपाल ने प्रधान पर शौचालय निर्माण को आई धनराशि गबन करने का आरोप लगाया था। उन्होंने तत्कालीन डीएम को शिकायती पत्र भी दिया था लेकिन प्रधान की राजनीति में अच्छी पकड़ होने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। थकहार कर प्रेमपाल ने 156/3 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली कोर्ट में वाद दायर कर दिया। 24 सितंबर 2017 को कोर्ट के आदेश पर बिसौली पुलिस ने ग्राम प्रधान मुरादन बेगम, प्रधानपति रहीस बेग व पूर्व सचिव सेवाराम के खिलाफ धारा 409, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की। इसकी जांच शुरू हुई तो घोटाले की परत दर परत खुलती गई। इस जांच में पता चला कि प्रधान ने 22 शौचालय के दो लाख 64 हजार रुपये हड़प लिए थे। इसमें तीनों लोग दोषी पाए गए। इस पर विवेचक सुनील सिंह ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। तभी से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। तीनों के कोर्ट से वारंट जारी हो चुके थे पुलिस उन्हें तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह पुलिस ने प्रधान पति रहीस बेग पुत्र यूनुस बेग को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रधान मुरादन बेगम और पूर्व सचिव सेवाराम पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने रहीस को जेल भेज दिया है।

दोष सिद्ध, लेकिन सीज नहीं हुए प्रधान के अधिकार
-आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दबतोरा की प्रधान मुरादन बेगम और उसके पति, पूर्व सचिव सेवाराम पर शौचालय निर्माण में सरकारी धनराशि गबन करने का आरोप था। पुलिस की जांच में तीनों आरोपियों पर दोष सिद्ध हो गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने दो साल बाद भी ग्राम प्रधान के अधिकारों पर अंकुश नहीं लगाया। लगातार ग्राम प्रधान के खाते में सरकारी रुपया भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


- दबतोरा ग्राम सभा में शौचालय की धनराशि हड़पने के मामले में अदालत में मामला विचाराधीन है। एक सप्ताह पहले इस मामले में सीडीओ निशा अनंत द्वारा डीपीआरओ से पत्रावली तलब की गई थी। विभागीय निर्देश मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शंकर लाल पाल, खंड विकास अधिकारी आसफपुर

-दबतोरा ग्राम सभा में हुए शौचालय निर्माण के घोटाले के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है। इस समय आवश्यक कार्य से बाहर हैं। वापस लौटने पर पूरे मामले को संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थ नाथ शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी बदायूं

सरकारी धनराशि के गबन के मामले में ग्राम दबतोरा के प्रधान पति रहीस बेग को वारंट के आधार पर गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इस मामले में आरोपी ग्राम प्रधान और सचिव को तलाश किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उदयवीर सिंह, चौकी इंचार्ज दबतोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें