फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाकर विवाहिता ने जान दी

Mon, 02 Jul 2018 11:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पति से विवाद होने पर एक विवाहिता ने रविवार शाम जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इसका पता लगने पर पहुंचे मायके वालों ने दातागंज पुलिस को सूचना दी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

बरेली जिले में विशारतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग निवासी कल्लू ने करीब आठ साल पहले 28 वर्षीय बेटी पूजा की शादी दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम द्वियोनी निवासी धर्मेंद्र कश्यप के साथ की थी। विवाहिता के तीन बच्चे हैं। कल्लू के मुताबिक रविवार सुबह पूजा और धर्मेंद्र में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर धर्मेंद्र ने उसके थप्पड़ भी मार दिए गए थे। इससे विवाहिता नाराज हो गई थी। दोपहर के समय पति अपने काम से चला गया। तभी उसके पीछे विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जब परिवार वालों को इसका पता चला तो अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। उसके बाद परिजन शव को वापस ले गए और पूजा के मायके वालों को सूचना दी। जिस पर विवाहिता के पिता कल्लू देर शाम अपने परिवार के साथ गांव पहुंच गए। उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कल्लू की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है परंतु इस मामले में सोमवार शाम तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें