फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दरोगा पर जमीन कब्जा पर कब्जा कराने आरोप, मारपीट

Fri, 27 Jul 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
कोतवाली में तैनात दो दरोगा पर भू माफिया के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगा है। भुक्तभोगी ने इस संबंध में एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के चाहशीरी मोहल्ला निवासी नवेद हुसैन पुत्र जाविद का कहना है कि उनकी ग्राम डकारा पुख्ता रोड पर कुछ जगह पड़ी है। बुधवार को उसी जगह कोतवाली में तैनात दो दरोगा भूमाफिया के साथ पहुंचे। आरोप है कि दोनों दरोगा ने भूमाफिया को उसकी जगह पर कब्जा करा दिया। सूचना मिलते ही वह भी कई लोगों और अपने पिता के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जमीन पर कब्जा कराने से उन्हें रोका तो दोनों दरोगा ने उनके अंधे पिता से अभद्रता की। साथ ही उसके साथ मोहम्मद असन, समरोज, फरमान और मोनू को डंडों से मारा पीटा, जिससे सभी लोगों को काफी चोट आई हैं। भुक्तभोगी नवेद हुसैन ने दोनों दरोगा और जमीन पर कब्जा क ने वाले के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें