फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक लगी आग में 12 घर जले, महिला झुलसी

विज्ञापन
आग
विज्ञापन
कादरचौक। चूल्हे से निकली चिंगारी से लल्सी नगला गांव के 12 घर जल गए, जिसमें हजारों रुपये का सामान जल गया। आग लगने की सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गुरुवार शाम करीब चार बजे कादरचौक क्षेत्र के गांव लल्सी नगला निवासी जगदेव की पत्नी राजवती घर में खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से अचानक निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों का सामान निकालकर इधर-उधर फेंकने लगे। देखते ही देखते आग एक-दूसरे से होकर 12 घरों में फैल गई। घर में लगी आग बुझाने की कोशिश में जगदेव की पत्नी राजवती झुलस गई। उनकी घर में बंधी एक भैंस भी झुलस गई। इस बीच ग्रामीण इकट्ठे होकर आग बुझाने में जुट गए। प्रधान राजू कश्यप ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। जिनके घरों में आग लगी उनमें धारा सिंह, महीपाल, शिवराज, ओमकार, ईश्वरदेवी, गंगा देवी, रामदीन, सुभाष, मलखान, कंचन, सीताराम शामिल हैं। आग में घरों के अंदर रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, चारपाई समेत सारा सामान जल गया। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल नीरज ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें