फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों से मारपीट के मामले में कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के सोत मोहल्ले में रविवार रात को कावड़ियों से मारपीट करने के मामले में दरोगा की तरफ से आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में पुलिस तैनात है। कोतवाली पुलिस मारपीट करने वालों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ में लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारपीट करने वाले जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार शाम बरेली के रहने वाले बाइक और स्कूटी सवार चार कांवड़ियों सुनील, राहुल, विशाल और आशीष कछला जल लेने जा रहे थे। शाम करीब सात बजे रास्ता भटकते हुए वे कोतवाली थाना क्षेत्र के सोत मोहल्ले में पहुंच गए। अचानक कांवड़ियों को देख करीब एक दर्जन युवकों ने लाठी-डंडो से उन पर हमला बोल दिया था। मारपीट में कांवड़ियों को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई हिंदूवादी संगठन पथिक चौक पर एकत्र हो गए थे। उनके हंगामे के बीच देर रात मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एडीएम सिटी एके श्रीवास्तव, एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव की सूझबूझ के चलते बवाल होते-होते टल गया था। इस मामले में सोमवार को कोतवाली थाने के दरोगा दीनदयाल की ओर से आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर कांवड़ियों से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
--
मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हैं। जानकारी में आया है कि आरोपी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। हमलावरों का मकसद क्या रहा होगा, पुलिस इसकी भी गहनता से जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें