फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार उचक्कों ने महिला के कुंडल झपटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार देर शाम सिंगलर गर्ल्स स्कूल के सामने बाइक सवार तीन उचक्कों एक महिला के कुंडल झपट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित महिला शकुंतला पत्नी गजेंद्र सिंह हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर बक्सेना की निवासी है। शंकुतला बुधवार देर शाम अपने पति के साथ रिश्तेदार की मौत पर शामिल होकर बरेली से लौट रहीं थीं। वह ओवरब्रिज पार करके आवास विकास निवासी अपने रिश्तेदार भारत सिंह के यहां जा रहीं थीं। सिंगलर गर्ल्स स्कूल के नजदीक पहुंचते ही सामने से आए बाइक सवार तीन उचक्कों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। उसके बाद महिला के दोनों कुंडल लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद दंपति ने शोर मचाया, जिस पर आस-पास काफी लोग एकत्र हो गए। इसकी सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार भारत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी। जिस पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाइक सवार उचक्कों को काफी तलाश किया परंतु उनका कुछ पता नहीं चल सका। थाना पुलिस देर रात तक शहर में नाकाबंदी किए रही।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि तहरीर आने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। अभी इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें