फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावड़ियों ने बस के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया। कासगंज से बदायूं जाने वाली प्राइवेट बस के कांवड़ियों ने शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला रफा-दफा करा दिया। निजी बस बदायूं बस स्टैंड से करीब 40 सवारियां लेकर मुजरिया जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन

रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे कांवड़ियों ने बस साइड करने को कहा, इस पर चालक की कांवड़ियों से कहासुनी हो गई। गुस्से में कांवड़ियों ने बस के शीशे तोड़ दिए। इसे देख बस सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना पर मुजरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला रफा दफा करने में जुट गई। शुक्रवार को बस चालक ने थाने मे अज्ञात कांवडियों के खिलाफ तहरीर दे दी है। एसओ एसपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बस से छू गई थी, बस को रोका गया लेकिन चालक ने बस को नहीं रोका तो रास्ते में जाम में फंसी बस के कांवड़ियों ने शीशे तोड़ दिए। मामले में बस चालक की ओर से अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें