फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी तय होने से नाराज युवती ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को अपनी शादी तय होने से नाराज युवती ने फंदे लगाकर जान दे दी। परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो 18 वर्षीय युवती की शादी अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हो गई थी। गांव में चर्चा है कि युवती अपनी शादी तय होने से नाराज थी। इससे उसने रविवार सुबह करीब छह बजे अपने ही घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को फंदे से उतार लिया और उसके बाद जंगल में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में एक और चर्चा चल रही है कि शनिवार को युवती ने अपने गांव के ही युवक के साथ फोटो खिंचवाए थे। यह बात परिवार वालों को पता चल गई थी। परिवार वालों ने युवती को डांट भी लगाई थी, जिससे युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें