फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात चढ़ाने आए किशोर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बुधवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में बरात चढ़ाने आए एक किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने बैंड मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दातागंज के अरेला मोहल्ला निवासी धीरेश (14) पुत्र रक्षपाल कस्बे के ही एक बैंड में लाइट उठाने का काम करता था। परिवार वालों का आरोप है कि बैंड मालिक यामीन बुधवार शाम धीरेश को लाइट उठाने के लिए अपने साथ ले गया था। बताया था कि वह बिनावर क्षेत्र में रसूलपुर में एक बरात चढ़ाने जा रहे हैं। देर रात बरात चढ़ाने के दौरान अचानक सड़क किनारे धीरेश की हालत बिगड़ गई। इससे बरात में शामिल लोगों के हाथ पांव फूल गए। इस पर बैंड मालिक ने तुरंत किशोर के परिवार वालों को सूचना दी, जिस पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। किशोर की रात में ही बरेली के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। उसके बाद परिवार वाले शव को थाने ले गए और उन्होंने बैंड मालिक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर, गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे परिवार वाले शव को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे पर एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाबुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते शांत कराया।

रसूलपुर गांव में रात बरात चढ़ रही थी। उसमें किशोर को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। परिवार वाले बैंड मालिक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, हालांकि उन्होंने अभी तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जो भी रिपोर्ट आएगी। उसके मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरज सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर बिनावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें