फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा का रिश्वत मांगते आडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। सोमवार को एक दरोगा का रिश्वत मांगते हुए ऑडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में अफरातफरी मच गई। दरअसल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने युवक को चाकू लेकर दौड़ाया था। इस पर पीड़ित ने थाने में आकर उस व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर जांच के लिए मूसाझाग में तैनात एक दरोगा को मिली। उसके बाद दरोगा ने पीड़ित को फोन किया और उससे कहा कि वह उसकी व्यवस्था करे नहीं तो एसओ साहब नाराज होंगे, उसने रुपये देने की असमर्थता जताई तो दरोगा बोला कि अगर व्यवस्था नहीं करोगे तो आरोपी को छोड़ना पड़ेगा, फिर आरोपी पर कार्रवाई कैसे होगी। ऑडियो क्लिप में वह व्यक्ति लगातार असमर्थता जता रहा है और हल्का दरोगा पीड़ित पर वादा निभाने का दबाव बना रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें