फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक छोड़ भागे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊ (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार सुबह कुछ तस्कर गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। ट्रक में 14 गोवंशीय पशु बरामद हुए हैं। पुलिस ट्रक नंबरों के आधार पर तस्करों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के कुछ ग्रामीण एमएफ हाईवे से गुजर रहे थे। उसी समय उन्होंने उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सौंधामई के पास एक संदिग्ध ट्रक खड़ा देखा। ग्रामीणों ने झांककर देखा तो ट्रक में गोवंशीय पशु भरे निकले। इस पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पशु तस्करों को आस-पास तलाश किया। परंतु उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने ट्रक से सभी गोवंशीय पशुओं को नीचे उतरवाया। जिनमें चार बैल, तीन बछड़े और सात गाय निकलीं। पुलिस ने सभी पशुओं को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों के सूचना देने के दौरान तस्कर मौके पर मौजूद थे परंतु पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गए। वह ट्रक लेकर गुरेला गांव की ओर से निकल रहे होंगे परंतु आगे उन्हें रास्ता नहीं मिला, जिससे वह सड़क किनारे ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें