फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर वेटर की मौत

Wed, 06 Jun 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नगर के श्रीहरि फार्म हाउस होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर वेटर की मौत हो गई। वेटर सोमवार रात छत पर सो रहा था। उसके बराबर में तीन युवक और सो रहे थे। परिजनों ने उन पर और होटल स्वामी पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने इस दौरान एमएफ हाईवे पर जाम भी लगा दिया था। परंतु पुलिस ने जैसे-तैसे खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 25 वर्षीय राजकुमार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजनावर का रहने वाला था। वह कई साल से कोतवाली से मात्र सौ मीटर दूर स्थित श्रीहरि फार्म हाउस होटल में वेटर था। सोमवार रात राजकुमार होटल में काम निपटाने के बाद तीसरी मंजिल पर जाकर सो गया। उसके साथ काम करने वाले बबलू निवासी कुंआडांडा, हरिओम व अवधेश निवासी ग्राम हाजीपुर थाना बिलारी भी तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। होटला का पांचवां नौकर जयवीर नीचे होटल के कमरे में सो रहा था। मंगलवार सुबह जयवीर सोकर उठा था। जैसे ही वह बाहर आया कि उसने नीचे फर्श पर राजकुमार की लाश पड़ी देखी। उसके सिर से खून बह रहा था। यह देखकर जयवीर के होश उड़ गए। वह तुरंत छत पर पहुंचा, जहां बबलू, हरिओम और अवधेश गहरी नींद में सो रहे थे। उसने तुरंत तीनों को उठाया और घटना की जानकारी दी। तीनों राजकुमार की मौत सुनकर दंग रह गए। नीचे आकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस होटल पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी आ गए। मृतक के पिता राजाराम ने होटल स्वामी मीत शर्मा और उनके तीनों नौकरों पर धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए परिवार वालों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाते हुए होटल मालिक समेत तीनों नौकरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

इधर, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर फटने से मौत बताई गई है। उसके शरीर पर कई चोटें मिली हैं।
----
उत्तराखंड में मालिक, बिसौली में रिपोर्ट
जिस होटल मालिक के खिलाफ बिसौली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। वह एक दिन पहले ही जागेश्वर धाम उत्तराखंड गए थे। नौकरों ने बताया कि उनके मालिक तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं। ऐसे में उन पर लगाया गया हत्या का आरोप स्वयं जांच का विषय बन गया है।
विज्ञापन

-----------------
शुरुआती छानबीन में युवक के छत से गिरने की बात सामने आई है। फिर भी मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
- अशोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें