फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली की किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली की किशोरी को
विज्ञापन

बंधक बनाकर दरिंदगी
एसपी सिटी ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बरेली की किशोरी को बंधक बनाकर 12 दिन तक दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। एसपी सिटी ने बुधवार को शिकायत मिलने पर मामले की जांच के साथ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बरेली जिले में बारादरी थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसपी सिटी कमल को तहरीर देकर पीड़ित ने बताया कि उसके माता-पिता की काफी समय पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह ननिहाल में रहती है। वहीं सामने वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के रिश्तेदार रहते हैं। एक युवक वहीं आता-जाता था, जिससे उसकी भी जान पहचान हो गई। युवक 12 मार्च 2018 को उसे प्रेमजाल में फंसाकर बदायूं सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में ले आया, जहां किराए पर कमरा लेकर उसे रखा। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसे बंधक बनाकर 12 दिन तक दरिंदगी की। 23 मार्च को युवक उसके 1.80 लाख रुपये, अंगूठी, चेन, पायल और कुंडल लेकर फरार हो गया। किशोरी ने घटना के संबंध में अपने परिजनों को जानकारी दी। बुधवार सुबह परिजन किशोरी को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------
किशोरी परिवार के साथ कार्यालय आई थी। उसने बंधक बनाकर दरिंदगी करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
-कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें