फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे खुलवाने के बहाने वृद्घ के छह हजार ले उड़ा उचक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे खुलवाने के बहाने वृद्ध के छह हजार ले उड़ा उचक्का
विज्ञापन

इस्लामनगर (बदायूं)। बुधवार शाम मुख्य बाजार में एक उचक्का वृद्ध के छह हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया।
कस्बे के मनिहार मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय हशमत बुधवार शाम घरेलू सामान लेने बाजार निकले थे। उनके पास दो-दो हजार के तीन नोट थे। वह दुकान पर सौदा खरीदने पहुंचे कि दुकानदार ने खुले रुपये होने से इंकार कर दिया। तभी वहां एक उचक्का पहुंच गया। उसने हशमत को अपने झांसे में ले लिया। बोला कि उसके पास पांच-पांच सौ रुपये के नोट हैं। दो हजार के नोट उसे दे दो और पांच-पांच सौ रुपये के नोट वह दे रहा है। जैसे ही वृद्ध ने उचक्के को तीनों नोट दिए तभी वह छह हजार रुपये जेब में रखकर भाग गया। वृद्ध हशमत उसके पीछे दौड़ भी नहीं सके। उन्होंने शोर मचाया, लोग समझ पाते उससे पहले उचक्का आंखों से ओझल हो गया। वृद्ध ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचक्के को पहचान लिया है। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें